404 Not Found


nginx
अवाहदेवी से धर्मपुर वाया टीहरा चोलथरा, सधोट के लिए मांगी बस सुविधा - badhteqadam
Breaking News

अवाहदेवी से धर्मपुर वाया टीहरा चोलथरा, सधोट के लिए मांगी बस सुविधा

सरकाघाट। अवाहदेवी से धर्मपुर वाया टीहरा चौक, चोलथरा, सधोट के लिए आज तक कोई भी सेवा नही है जिससे क्षेत्र के सैंकडों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से भी मांग भेजी गई थी लेकिन हैरानी की बात है कि लोगों को इस रूट पर वस सेवा उपलब्ध नही हो पाई है यह बात प्रदेश विकलांग कल्याण संघ के मीडिया प्रभारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेजें मांग पत्र में कहीं उन्होने कहा की अवाहदेवी से धर्मपुर वाया चोलथरा, सधोट, धनराशि, दिघो, मकेहड़, कोठी इत्यादि के लोगों के लिए कोई भी सीधी बस सेवा अवाहदेवी से धर्मपुर के लिए वाया उपरोक्त मार्ग से नहीं है। कुछ एक लोगों को बस पकड़ने के लिए या तो अवाहदेवी जाना पड़ता है या फिर पाड़छु पुल तक अवाहदेवी से सरकाघाट वाया सधोट वाली बस में जाना पड़ता है।

कई सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों तथा अन्य जनता को हर रोज़ धर्मपुर की तरफ जाना पड़ता है। पाडछु पुल पर उतर कर उन्हें देर तक धर्मपुर की बसों का इंतजार करना पड़ता है और कई बार सड़क में जाम लगने या अन्य कारणों की वज़ह से बस लेट भी हो जाती है और अगली बस छूट जाती है। पाड़छू पुल पर न ही तो कोई बैठने की व्यवस्था वर्षा आश्रय इत्यादि है न ही तो कोई दुकान इत्यादि, ऐसे में लोगों को खड़े हो कर, कभी धूप तो कभी बारिश में खड़े होकर धर्मपुर या चोलथरा /अवाहदेवी की हो जाने वाली बसों का इंतजार करना पड़ता है, तथा इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्थानीय विधायक से अवाहदेवी से धर्मपुर वाया टिहरा चौक, अवाहदेवी, चोलथरा, सधोट से हो कर सुबह और शाम एक एचआरटीसी प्राइड चलाने की गुहार लगाई है ताकी क्षेत्र के सैंकडों लोगों को बस सुविधा का लाभ मिल सके।

About admin

Check Also

Haryana News

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पंजाब की सीमा से लगते दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर का किया निरीक्षण, लिया स्थिति का जायजा

चंडीगढ़। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बीते कल किसान संगठनों के दिल्ली कूच के दृष्टिगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.