404 Not Found


nginx
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रभावितों के लिए आपदा रहत पैकेज की करी घोषणा - badhteqadam
Breaking News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रभावितों के लिए आपदा रहत पैकेज की करी घोषणा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार यानी आज आपदा राहत पैकेज की घोषणा कर दी हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने आज अपनी प्रेस वार्ता के दौरान इसकी घोषणा की हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त 13 हजार घरों के लिए 3500 करोड़ की राशि घर बनाने के लिए शहरी क्षेत्र में 2 बिस्वा, ग्रामीण इलाकों में 3 बिस्वा भूमि देने का एलान किया हैं। जिनके घर पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं उनके बिजली और पानी का खर्च सरकार द्वारा ही उठाया जाएगा और साथ ही सरकारी रेट पर घर बनवाने के लिए सीमेंट दिलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रकृतिक आपदा के कारण जो शिक्षण संस्थान बंद हुए, जो बच्चे स्कूल नहीं जा पाए जितने दिन स्कूल नहीं जा पाए उन बच्चो को उतने ही दिन एक्स्ट्रा पढ़ाया जाएगा।

लंबे समय से हिमाचल में रह रहे आपदा प्रभावितों की भी मदद करेगी प्रदेश सरकार, घर बनाने के लिए भूमि भी सरकार द्वारा ही दी जाएगी। जिनके धाबे व ढारे गए है उनको केंद्र सरकार से मिलता था 25 हज़ार हिमाचल सरकार 1 लाख रूपए देगी। जिनके घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए उन्हें 7 लाख रू दिया जाएगा। पक्के घर की मरम्मत के लिए 1 लाख रू. का एलान किया गया हैं। गौशाला के नुकसान की भरपाई के लिए 50 हज़ार देगी सरकार। कच्चे घर में हुए नुकसान के लिए 4 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रू. देने का एलान किया हैं। गाय और भैंस की मौत पर 55 हजार रू. घोड़े, गधे, खच्चर की मौत पर भी 55 हजार, भेड़ बकरियों की मृत्यु पर साढ़े 6 हजार रू देगी प्रदेश सरकार। बांध से जमीन को हुए नुकसान पर 10 हजार रू. प्रति बीघा दिया जाएगा, बागीचों के नुकसान पर भी 10 हजार, फसल के नुकसान पर 500 रू. से बढ़ाकर 4 हजार रू. दिए जाएंगे और साथ ही कपड़ों के लिए भी 50 हजार रू. दिए जाएंगे। – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

About admin

Check Also

Haryana News

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पंजाब की सीमा से लगते दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर का किया निरीक्षण, लिया स्थिति का जायजा

चंडीगढ़। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बीते कल किसान संगठनों के दिल्ली कूच के दृष्टिगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.