404 Not Found


nginx
रवि ठाकुर के नेतृत्व में लाहुल स्पीति का हुआ रिकार्ड विकास- दोरजे लारजे - badhteqadam
Breaking News

रवि ठाकुर के नेतृत्व में लाहुल स्पीति का हुआ रिकार्ड विकास- दोरजे लारजे

केलंग। हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव एवं जिप सदस्य दोरजे लारजे ने कहा कांग्रेस के एक वर्ष के कार्यकाल और विधायक रवि ठाकुर के नेतृत्व में लाहुल स्पीति का रिकोर्ड विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही जिला ने विकास की राह पकड़ी है। उन्होंने कहा कि विधायक रवि ठाकुर हर वर्ग के लोगों के साथ लेकर विकास करीम को धरातल पर उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ छवि के चलते रवि ठाकुर जिला की जनता के चहेते हैं।उन्होंने कहा कि रवि ठाकुर के नेतृत्व में लाहुल स्पीति कांग्रेस मजबूत हुई है। विधायक की कार्यप्रणाली से परभवित होकर  हर वर्ग के लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। दोरजे लारजे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर लगाए गए पूर्व मंत्री के आरोप महज राजनीति से प्रेरित है।

उन्होंने कहा कि लाहुल की जनता जानती है कि पूर्व मंत्री कितने ईमानदार हैं। उन्होंने कहा कि आप पार्टी से चुनाव लड़ने वाले सुदर्शन जस्पा के आरोप भी बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पैसे देकर नहीं बल्कि नेता का जनाधार देखकर टिकट आवंटन करती है। उन्होंने कहा कि शायद जसपा अपनी आप पार्टी की बात कर रहे होंगे। उन्होंने कहा कि लाहुल स्पीति की जनता विधायक रवि ठाकुर के साथ है और कंधे से कंधा मिलाकर विकास के कार्यों में विधायक का साथ दे रही है।

About admin

Check Also

Haryana News

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पंजाब की सीमा से लगते दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर का किया निरीक्षण, लिया स्थिति का जायजा

चंडीगढ़। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बीते कल किसान संगठनों के दिल्ली कूच के दृष्टिगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.